बुलंदशहर में दहेज हत्या केस में बड़ा फैसला: सांप के काटने से हुई थी मौत, 3 साल जेल काट चुके पति-सास-ससुर बरी
बुलंदशहर में विवाहिता ममता की मौत के मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाते हुए पति सुमित कुमार और उसके माता-पिता को दहेज हत्या के आरोप से बरी कर दिया है। तीनों आरोपियों ने इस मामले में 3 साल जेल की सजा काटी थी।
अदालत में पेश साक्ष्यों से स्पष्ट हुआ कि महिला की मौत सांप के काटने से हुई थी और इसमें किसी तरह की आपराधिक साजिश नहीं थी। इसके बाद अपर जिला जज शहजाद अली ने राज्य सरकार को आदेश दिया कि तीनों निर्दोषों को 1-1 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए।
साथ ही अदालत ने उत्तर प्रदेश पुलिस के डीजीपी को जांच अधिकारी डीएसपी गोपाल सिंह के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं, जिन पर साक्ष्यों की अनदेखी का आरोप है। अदालत ने माना कि लापरवाही के कारण तीन निर्दोष लोगों को 3 साल तक जेल में रहना पड़ा।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com