नोएडा में अवैध स्पा सेंटर पर छापा: थाई मसाज की आड़ में देह व्यापार, 24 लोग हिरासत में
नोएडा के थाना सेक्टर-49 क्षेत्र में पुलिस, एएचटीयू और राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की संयुक्त टीम ने अवैध स्पा सेंटरों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान तीन स्पा सेंटरों पर छापा मारकर 7 युवकों और 17 युवतियों को हिरासत में लिया गया।
सूचना मिली थी कि इन स्पा सेंटरों में थाई मसाज के नाम पर अनैतिक गतिविधियां संचालित की जा रही थीं। जांच में सामने आया कि यह नेटवर्क व्हाट्सऐप ग्रुप के जरिए चल रहा था, जहां ग्राहकों को महिलाओं की तस्वीरें भेजकर स्पा सेंटर बुलाया जाता था और मसाज व पार्लर सेवाओं की आड़ में देह व्यापार कराया जाता था।
उत्तर प्रदेश पुलिस को मौके से मोबाइल चैट, डिजिटल साक्ष्य और रजिस्टर मिले हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस गिरोह से और कौन-कौन लोग जुड़े हैं और यह अवैध कारोबार कब से चल रहा था।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com