गोरखपुर में साढ़े 18 वर्षीय युवक अभिषेक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोप है कि उस पर चाकू से करीब 35 वार किए गए और बाद में गला काटकर उसे मौत के घाट उतार दिया गया।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी पवन कुमार की पत्नी और अभिषेक के बीच मधुर संबंध थे। पवन कई बार अभिषेक को पत्नी से बात न करने की चेतावनी देता था, लेकिन दोनों मिलते-जुलते रहे। इसी बात से नाराज पवन ने अपने भाई विजय के साथ मिलकर पहले अभिषेक को शराब पिलाई और फिर उसकी हत्या कर दी।
पुलिस ने मामले में आरोपियों की तलाश तेज कर दी है और पूरे घटनाक्रम की जांच जारी है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com