10:07 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

मथुरा-वृंदावन: उद्घाटन से पहले नवनिर्मित होटल में शॉर्ट सर्किट से आग, महिला-बच्ची झुलसी

मथुरा-वृंदावन: उद्घाटन से पहले नवनिर्मित होटल में शॉर्ट सर्किट से आग, महिला-बच्ची झुलसी

मथुरा-वृंदावन के रुक्मिणी विहार स्थित नवनिर्मित होटल सिद्धि विनायक में बुधवार को उद्घाटन समारोह के दौरान शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से एक महिला और एक बच्ची गंभीर रूप से झुलस गईं, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना वृंदावन कोतवाली क्षेत्र की केशव धाम चौकी के अंतर्गत हुई। होटल का उसी दिन भव्य उद्घाटन होना था और समारोह की तैयारियाँ चल रही थीं, तभी अचानक आग की लपटें उठने लगीं। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियाँ मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया गया।

जिलाधिकारी सीपी सिंह ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया और बताया कि आग पर नियंत्रण पा लिया गया है तथा घायलों को समुचित इलाज दिया जा रहा है। होटल का निर्माण राया निवासी विनीत अग्रवाल और अलीगढ़ के हरी अग्रवाल ने साझेदारी में कराया था। फिलहाल दमकल विभाग और पुलिस नुकसान के आकलन व तकनीकी खामियों की जांच में जुटी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस