दिल्ली: गाजीपुर बॉर्डर पर सड़क हादसा, कार में फंसे दो लोगों को निकाला गया
दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर स्थित MCD टोल के पास गुरुवार सुबह सड़क हादसा हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही लक्ष्मी नगर फायर स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।
फायर ऑफिसर आर.एस. बघेल ने बताया कि सुबह करीब 7:05 बजे दुर्घटना की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने पर कार में दो लोग फंसे हुए थे, जिन्हें टीम ने सुरक्षित बाहर निकाला। उन्होंने बताया कि फायर टीम के पहुंचने से पहले ही तीन लोगों—जिसमें दो बच्चे और चालक शामिल थे—को अस्पताल भेजा जा चुका था।
कार में कुल पांच लोग सवार थे। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के कारणों की जांच जारी है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com