8:10 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

एयर इंडिया हादसा: इटली की मीडिया का बड़ा दावा

एयर इंडिया हादसा: इटली की मीडिया का बड़ा दावा, “पायलट ने जानबूझकर बंद किए फ्यूल स्विच”

अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया विमान हादसे को लेकर इटली की मीडिया रिपोर्ट में बड़ा दावा सामने आया है। एक इटैलियन अखबार ने पश्चिमी एविएशन एजेंसियों के सूत्रों के हवाले से कहा है कि एयर इंडिया फ्लाइट 171 एक पायलट की वजह से क्रैश हुई।

रिपोर्ट के मुताबिक, दावा किया गया है कि एक पायलट ने कथित तौर पर जानबूझकर विमान के फ्यूल स्विच बंद कर दिए थे, जिसके कारण विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ। हालांकि, इस दावे की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

वहीं भारतीय एविएशन एजेंसियां और जांच टीमें हादसे के कारणों की विस्तृत जांच में जुटी हैं। अंतिम रिपोर्ट आने के बाद ही दुर्घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.