लोकसभा में बजट चर्चा के दौरान समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गंगा की सफाई और बढ़ते प्रदूषण को लेकर केंद्र सरकार पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि गंगा की स्थिति अब भी चिंताजनक है और सरकार की योजनाओं का कोई ठोस परिणाम नजर नहीं आ रहा है।
अखिलेश यादव ने संसद में आजतक के साथ गीता गोपीनाथ की बातचीत का जिक्र करते हुए कहा कि देश को यह सुनना पड़ा कि खराब हवा की वजह से निवेश आने में दिक्कत होती है। उन्होंने सरकार से प्रदूषण और पर्यावरण सुधार पर प्रभावी कदम उठाने की मांग की।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

