2:41 am Thursday , 23 July 2026
BREAKING NEWS

तमिलनाडु दीपम विवाद: सुप्रीम कोर्ट बोला- पहाड़ी पर रोज नमाज नहीं, हाईकोर्ट का आदेश बरकरार

तमिलनाडु दीपम विवाद: सुप्रीम कोर्ट बोला- पहाड़ी पर रोज नमाज नहीं, हाईकोर्ट का आदेश बरकरार

तमिलनाडु के थिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी से जुड़े दीपम विवाद में सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के आदेश को बरकरार रखा है। कोर्ट ने कहा कि पहाड़ी पर हर दिन नमाज अदा नहीं की जा सकती और पशु बलि पर रोक भी जारी रहेगी।

सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि नेल्लीथोप्पु इलाके में मुस्लिम समुदाय रमजान और बकरीद के मौके पर नमाज पढ़ सकता है, लेकिन रोजाना नमाज की अनुमति नहीं होगी। यह इलाका सिकंदर बादुशा औलिया दरगाह से जुड़ा है, जबकि पहाड़ी के तलहटी में भगवान सुब्रमण्य स्वामी का मंदिर स्थित है, जिससे यह स्थान दोनों समुदायों के लिए संवेदनशील बना हुआ है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.