3:16 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

अमरोहा में शादीशुदा महिला की चाकू से हत्या

अमरोहा में शादीशुदा महिला की चाकू से हत्या, प्रेमी समेत दो आरोपी गिरफ्तार

यूपी के अमरोहा में शादीशुदा महिला रूबी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मुख्य आरोपी धीरज कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में धीरज ने बताया कि उसका रूबी से तीन साल से संबंध था और पिछले चार महीनों से वह दूरी बना रही थी, जिससे गुस्से में आकर उसने वारदात को अंजाम दिया। मृतका के पति नरेन्द्र सिंह की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर धीरज और उसके भाई नीरज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन एक्सप्रेस