दिल्ली के मोती नगर में चाकूबाजी, नाबालिग की मौत; एक युवक गंभीर घायल
दिल्ली के मोती नगर इलाके में रविवार शाम चाकूबाजी की घटना में एक नाबालिग की मौत हो गई, जबकि मोहम्मद दानिश (25) गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों पर DLF मोती नगर के पास DDA पार्क में हमला हुआ। नाबालिग को अस्पताल मृत अवस्था में लाया गया, जबकि घायल युवक का AIIMS ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

