बदायूँ। दरगाह चोटी वाले मियां साहब के मुरीद अकरम हुसैन ने जानकारी दी है कि बदायूं शहर के मुहल्ला बेदो टोला में वाक़े अज़ीम सूफ़ी बुज़ुर्ग हज़रत आला हज़रत शाह नसीरुद्दीन हुसैन रहमतुल्लाह अलैह, जिन्हें चोटी वाले मियां साहब के नाम से जाना जाता है, का 142वां सालाना उर्स-ए-शरीफ़ इस वर्ष पूरी अकीदत, एहतराम और शान-ओ-शौकत के साथ मुनअक़िद किया जा रहा है। उर्स शरीफ़ का आग़ाज़ तारीख़ 09 फ़रवरी 2026 से होगा और 14 फ़रवरी 2026 की सुबह रस्म-ए-कुल शरीफ़ के साथ इसका इख़्तिताम होगा।
उन्होंने बताया कि उर्स शरीफ़ की तमाम तक़रीबात मुरिदीन, अकीदतमंदों और ख़ुद्दाम-ए-दरगाह की निगरानी में अंजाम दी जाएंगी। तारीख़ 13 फ़रवरी 2026 को चादरपोशी की बाबरकत रस्म अदा की जाएगी, जिसमें बड़ी तादाद में ज़ायरीन की शिरकत मुतवक़्क़े है। उर्स के दौरान हर रात महफ़िल-ए-शमा (क़व्वाली) का रूह-परवर एहतेमाम किया जाएगा।
सभी दीनी, रूहानी और समाजी कार्यक्रम दरगाह शरीफ़ के अहाते में संपन्न होंगे। उर्स के मौके पर सूफ़िया-ए-किराम के पैग़ाम-ए-मोहब्बत, अमन, भाईचारे और इंसानियत को आम करने पर ख़ास ज़ोर दिया जाएगा। इंतज़ामिया ने तमाम ज़ायरीन से अमन-ओ-निज़ाम बनाए रखने में सहयोग की अपील की है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
