2:05 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

महोबा में सियासी बवाल: मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को विधायक ने रोका

महोबा में सियासी बवाल: मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को विधायक ने रोका, हंगामा

महोबा में मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के कार्यक्रम के दौरान बड़ा सियासी हंगामा देखने को मिला। चरखारी से विधायक बृजभूषण उर्फ गुड्डू राजपूत ने मंत्री का काफिला रुकवा दिया, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। इस दौरान दोनों नेताओं के सुरक्षा कर्मियों के बीच झड़प भी हुई। मंत्री और विधायक के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कार्यक्रम में अचानक हुए इस बवाल से राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई।

विज्ञापन एक्सप्रेस