।
कश्यप पुलिया से मंडी समिति तक दोनों साइड में गंदगी।
उझानी-बदांयू 28 जनवरी।
पीडब्ल्यूडी के ठेकेदार द्वारा कल्याण सिंह चौक से मंडी समिति तिराहे तक काफी समय से दोनों साइड की पटरियों को चौड़ीकरण के कारण खोदकर छोड दिया गया है बीती रात हुई बारिश से पानी भर गया। इससे सड़कों पर दलदल जैसे हालात बन गये है।
पानी का निकास ना होने पर पानी कीच़ड, मिट्टी सहित सड़कों पर जमा होने से लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड रहा है लोगों ने नगर पालिका से मांग की है कि पानी के निकास की समुचित व्यवस्था की जाऐ।
सडक के पीछे के दुकानदारों को भी पानी की वजह से परेशानी हो रही है क्योंकि ग्राहक दुकानों तक नहीं जाते।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
