10:06 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी- श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर का तीन दिवसीय 29 वां वार्षिक उत्सव 29 जनवरी से

उझानी-बदांयू 27 जनवरी।

नगर के प्रसिद्ध श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर एवं ब्रह्मदेव धाम का 29 वां तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव 29 जनवरी दिन बृहस्पतिवार को रामचरितमानस पाठ से शुरू होकर 31 जनवरी को प्रसादी भोज भंडारे के बाद समापन होगा।

मंदिर समिति के प्रबंधक राजेन्द्र प्रसाद बाबा ने बताया कि मंदिर के बार्षिकोत्सव को धूमधाम से मनाया जाऐगा। 29 जनवरी बृहस्पतिवार श्री रामचरितमानस के अखण्ड पाठ से शुभारंभ होगा।

30 जनवरी शुक्रवार को पाठ के समापन के बाद हवन-पूजन का आयोजन किया जाएगा वहीं 31 जनवरी शनिवार को वानर भोज के बाद प्रसादी भोज भंडारे के साथ महोत्सव का समापन किया जाएगा।

विज्ञापन एक्सप्रेस