5:19 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

गणतंत्र दिवस पर GMS कठारिया, कल्याणपुर में कुंभ करुणा ट्रस्ट का शैक्षणिक एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम

गणतंत्र दिवस पर GMS कठारिया, कल्याणपुर में कुंभ करुणा ट्रस्ट का शैक्षणिक एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम

मोतिहारी, बिहार:
गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी को कुंभ करुणा ट्रस्ट की ओर से GMS कठारिया, कल्याणपुर (मोतिहारी, बिहार) में कक्षा 6, 7 एवं 8 के विद्यार्थियों के लिए परीक्षा एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में बालिका विद्यार्थियों की सहभागिता विशेष रूप से सराहनीय रही, जिन्होंने प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।


कार्यक्रम में सफल विद्यार्थियों को मेडल, ट्रॉफी, प्रमाण पत्र एवं उपहार प्रदान किए गए। मुख्य अतिथि SHO कल्याणपुर श्री आशीष सिंह, SI श्री विनीत कुमार तथा विद्यालय के प्रिंसिपल श्री ऋषु कुमार मिश्रा को मोमेंटो, शॉल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।

विद्यालय के शिक्षकों दिव्या यादव, कृष्णा राम एवं सर्वोत्तम के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह आयोजन सुधांशु यादव जी के नेतृत्व में किया गया। ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री लालमणि सिंह जी के मार्गदर्शन में ऐसे आयोजन शिक्षा, राष्ट्रभक्ति एवं बालिका सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हैं।

विज्ञापन एक्सप्रेस