10:19 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

सोने-चांदी पर छाई महंगाई- बिगड़ा शादी वाले घरों का बजट, पुराने गहने बदलकर जरूरतें पूरी कर रहे


उझानी बदांयू 24 जनवरी।

नए साल में सर्राफा बाजार में आई तेजी ने आम आदमी के होश उड़ा दिए हैं। 4 फरवरी से शुरू हो रहे सहालग से ठीक पहले सोने और चांदी की कीमतों ने ऐतिहासिक रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इससे शादी वाले घरों का बजट बिगड़ गया है।

नगर के सर्राफा बाजार में आज चांदी 3.27 लाख रुपये प्रति किलो और सोना 1.63 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया है। बढ़ती महंगाई ने शादियों वाले घरों का बजट बिगाड़ दिया है। मात्र एक महीने के अंतराल में कीमतों में आई उछाल चौंकाने वाली है।

सर्राफा बाजार के आंकड़ों पर नजर डालें तो 21 दिसंबर 2025 को चांदी 2.08 लाख रुपये प्रति किलो थी, जो 24 जनवरी 2026 तक बढ़कर 3.27 लाख रुपये हो गई। इसी तरह इसी तरह सोना 1.35 लाख से बढ़कर 1.63 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार वैश्विक अस्थिरता के कारण दुनिया भर के बैंक अपनी करेंसी का बैकअप गोल्ड में कर रहे हैं। साथ ही, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (ईवी) और कंप्यूटिंग चिप्स में इन धातुओं की बढ़ती मांग ने भी कीमतों में आग लगा दी है। बढ़ती महंगाई ने शादियों वाले घरों का बजट बिगाड़ दिया है। लोग अब पुराने गहने बदलकर या वजन कम कराकर अपनी जरूरतें पूरी करने को मजबूर हैं। लोगों का कहना है शादी पर काम तो चलाना ही पड़ेगा। वही सोने चांदी के भाव की रोज उथल-पुथल से नगर के सर्राफ भी आशंकित रहते हैं। कहना है सोने चांदी की कीमतें बढ़ने से बाजार से ग्राहक गायब है, शादियों वाले घर से लोग आते तो है लेकिन बदला सट्टी को।

राजेश वार्ष्णेय एमके

विज्ञापन एक्सप्रेस