द्वितीय एशियन सिख गैम्स में बदायूं के
अजय पाल सिंह करेंगे इंडिया की ओर से प्रतिभाग/करेंगे देश का प्रतिनिधित्व ।
जिला ताइक्वान्डो संघ,बदायूं के अध्यक्ष श्री मेंहदीरत्ता की सूचनानुसार नई दिल्ली के ताल कटोरा इंडोर स्टेडियम में सिख फैडरेशन ऑफ़ इंडिया के तत्वावधान में 30 एवं 31 जनवरी 2026 को आयोजित होने वाले द्वितीय एशियन सिख गैम्स अंतर्गत ताइक्वान्डो स्पर्धा में बदायूँ के इंटरनेशनल ताइक्वान्डो खिलाड़ी अजय पाल सिंह (जोकि ए पी एस इंटरनेशनल स्कूल,उझानी,बदायूँ के ताईक्वांडो कोच)सीनियर वर्ग पूमसे टीम स्पर्धा में प्रतिभाग कर भारत देश का प्रतिनिधित्व करेंगे ।
उल्लेखनीय है कि बदायूँ के इंटरनेशनल ताइक्वान्डो खिलाड़ी अजय पाल सिंह का चयन नई दिल्ली (नजफगढ़) के कांत दर्शन पब्लिक स्कूल, नागली,सक्रवती के इंडोर हॉल में 20 एवं 21 दिसम्बर 2025 तक सिख फैडरेशन ऑफ़ इंडिया द्वारा आयोजित की गई सातवीं राष्ट्रीय सिख गैम्स अंतर्गत ताइक्वान्डो स्पर्धा में
स्वर्ण पदक जीतने पर हुआ था ।
ए पी एस इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक श्री नीलांस अग्रवाल, प्रधानाचार्य श्री रवीन्द्र भट्ट एवं जिला ताइक्वान्डो संघ,बदायूँ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री महेंद्र पाल सिंह किट्टू,श्री गिरधारी सिंह राठौर, श्री नीरज शर्मा, अक्षज रस्तोगी ने उन्हें पदक जीतने हेतु हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाए दी हैं ।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com