8:19 pm Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

यूपी पंचायत चुनाव टलने के संकेत, 2027 विधानसभा चुनाव के बाद हो सकते हैं चुनाव

उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक अप्रैल–मई में पंचायत चुनाव होना मुश्किल माना जा रहा है और ये चुनाव 2027 के विधानसभा चुनाव के बाद कराए जा सकते हैं। इसकी बड़ी वजह जनगणना-2027 है।
सरकार द्वारा 1 अप्रैल से 30 सितंबर 2026 तक हाउस लिस्टिंग कराई जाएगी, जिसमें प्रदेश के 75 जिलों में बड़ी संख्या में शिक्षक, लेखपाल और प्रशासनिक अधिकारियों की ड्यूटी लगेगी। ऐसे में चुनाव कराने के लिए पर्याप्त कर्मचारी उपलब्ध नहीं होंगे। सरकार और राजनीतिक दलों की सुस्त तैयारी भी चुनाव टलने के संकेत दे रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.