11:33 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

संभल में CJM की कुर्सी पर बड़ा फेरबदल, जज आदित्य सिंह सिर्फ 3 घंटे रहे CJM

संभल में जामा मस्जिद सर्वे का आदेश देने वाले जज आदित्य सिंह महज तीन घंटे तक ही मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) पद पर रहे। ट्रांसफर लिस्ट जारी होते ही उन्हें CJM पद से हटाकर दोबारा सिविल जज (सीनियर डिविजन) बना दिया गया है।

इससे पहले संभल हिंसा मामले में तत्कालीन CO अनुज चौधरी पर FIR दर्ज करने का आदेश देने वाले CJM विभांशु सुधीर को पद से हटाया गया था। उनकी जगह आदित्य सिंह को CJM नियुक्त किया गया था, जिन्होंने जामा मस्जिद सर्वे का आदेश दिया।

अब जारी नई तबादला सूची में कौशाम्बी के CJM दीपक जायसवाल को संभल का नया CJM बनाया गया है। जजों के लगातार तबादलों को लेकर न्यायिक हलकों में चर्चा तेज है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.