7:32 pm Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

सहारनपुर – एक परिवार के पांच लोगों के शव मिलने से सनसनी

सहारनपुर 20 जनवरी।

सहारनपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के पांच लोगों के शव मिले हैं। मृतकों में पति-पत्नी, दो बेटे और मां शामिल हैं। सभी के माथे पर गोली लगी है, जिससे मामला और भी संदिग्ध हो गया है। सूचना पर डीएम व एसएसपी ने घटनास्थल का मौका-मुआयना किया है।

मृतकों की पहचान अशोक (40), उनकी पत्नी अंजिता (35), मां विद्यावती (70) और दो बेटे कार्तिक (16) व देव (13) के रूप में हुई है। अशोक नकुड़ तहसील में संग्रह अमीन के पद पर कार्यरत थे।

पुलिस ने मौके से तीन पिस्टल बरामद किए हैं और आत्महत्या की आशंका जताई है, लेकिन अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.