2:41 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

एटा में खूनी खैल – दिन-दहाड़े एक परिवार के चार लोगों की हत्या

एटा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के चार लोगों की ईंट से सिर कूचकर हत्या कर दी गई। मृतकों में एक कारोबारी के पिता, पत्नी और बेटी शामिल हैं, जबकि उनकी मां ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

हत्या की घटना एटा के नगला प्रेमी गांव में हुई, जहां गंगा सिंह अपने परिवार के साथ रहते थे। सोमवार दोपहर को अज्ञात हमलावरों ने गंगा सिंह, उनकी पत्नी श्यामा देवी, बहू रत्ना और पोती ज्योति पर हमला कर दिया, जिसमें गंगा सिंह, रत्ना और ज्योति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि श्यामा देवी ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

घटना के बाद पुलिस ने इलाके को घेर लिया है डाॅग स्काइड, फोरेंसिक टीम के साथ आला अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।

विज्ञापन एक्सप्रेस