1:38 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

5 दिवसीय युवा क्लब विकास कार्यक्रम का समापन

बदायूं 15 जनवरी। युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय भारत सरकार के मेरा युवा भारत बदायूं के तत्वावधान में 5 दिवसीय युवा क्लब विकास कार्यक्रम का समापन न्यू लाइफ लाइन पब्लिक स्कूल दरियापुर सहसवान के सभागार में किया गया। समापन के अवसर लेखा एवं कार्यक्रम परिवेक्षक संजीव कुमार श्रीवास्तव व वरिष्ठ युवा लीडर राहुल यादव , प्रधानाचार्य प्रधान राजवीर गौतम,पति दरियापुर केहरी सिंह ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए युवाओं को युवा सशक्तिकरण तथा अन्य विषयों पर प्रेरित किया।
सहसवान ब्लॉक के विभिन्न युवा मंडलों से आए युवाओं को संबोधत करते हुए वरिष्ठ युवा लीडर राहुल यादव ने कहा कि हमारा लक्ष्य प्रत्येक ग्राम में युवा मंडल तैयार करके हर युवा मंडल में 15 से 20 युवाओं को सक्रिय करना है।ये युवा प्रतिदिन 30 मिनट फिट इंडिया का प्रचार प्रसार करते हुए अपने को फिट रखेंगे तथा दूसरों को प्रेरित कर उन्हे लाभ देंगे
उन्होंने कहा कि युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा विभिन्न कार्यक्रम चलाकर युवाओं को राष्ट्र की धारा से जोड़ा जा रहा है,ताकि वो अपना विकास कर राष्ट्र के विकास में अपना सहयोग प्रदान करें एवं सरकारी योजनाओं को प्रचार प्रसार कर उनका लाभ उठाएं.


इस कार्यक्रम को प्रमुख रूप से स्कूल प्रबंधक ब्रह्म पाल सिंह, ओमपाल, दुलार सिंह, बृजेश कुमार भगवान दास, सुमन वर्मा व अन्य युवाओं ने संबोधित किया। अंत में मुख्य अतिथि द्वारा युवाओं को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन ओमपाल ने किया।

विज्ञापन एक्सप्रेस