12:25 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

ईरान संकट: 10–12 हजार भारतीयों की सुरक्षा पर सरकार की नजर, निकासी बड़ी चुनौती

ईरान में बिगड़ते हालात के बीच वहां रह रहे हजारों भारतीयों की सुरक्षा भारत सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सरकार ने एडवाइजरी जारी की है। आकलनों के मुताबिक ईरान में करीब 10 से 12 हजार भारतीय नागरिक मौजूद हैं। इंटरनेट बंदी, कई इलाकों में आवाजाही पर रोक और उड़ानों की कमी के कारण निकासी आसान नहीं होगी। सरकार चार्टर्ड फ्लाइट्स, विशेष कूटनीतिक अनुमति और वैकल्पिक मार्गों पर विचार कर रही है। जरूरत पड़ने पर पड़ोसी देशों के हवाई अड्डों का इस्तेमाल किया जा सकता है, जिस पर सैकड़ों करोड़ रुपये का खर्च आने की संभावना है।

विज्ञापन एक्सप्रेस