सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर कथित तौर पर गंदी रील दिखने के मामले में एक महिला ने इन्फ्लुएंसर के खिलाफ साइबर थाने में FIR दर्ज कराई है।
महिला का कहना है कि उसके मोबाइल पर बच्चे रील देख रहे थे, तभी अचानक एक अश्लील क्लिप सामने आ गई। महिला ने तुरंत बच्चों से मोबाइल छीन लिया। आरोप है कि संबंधित इंस्टाग्राम यूजर आईडी पर लगातार अश्लील कंटेंट परोसा जा रहा है, जिसे अब तक करीब डेढ़ करोड़ लोग देख चुके हैं।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

