राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान ट्रस्ट (रजि.) भारत की राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु इशिका सिंघानिया कड़कती ठंड में अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की टीम को लेकर ठंड से पीड़ित जरूरतमंदों को ठंड से बचने के लिए अर्धरात्रि में कंबल लेकर निकली और जो भी रोड पर ठंड से कप कपता मिला उसको कंबल उड़ा कर उसकी मदद की और ठंड से बचाया राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु इशिका सिंघानिया ने बताया आज हम अपनी टीम को अर्धरात्रि में लेकर शहर में भ्रमण कर रहे हैं बरेली में ठंड बहुत बढ़ गई है और परा 3.8 शरीर गलाने वाली ठंड है लोग ठंड से थरथरा रहे इसको मध्य नजर रखते हुए मैं स्वयं अपनी टीम को साथ लेकर जरूरतमंदों के लिए कंबल की व्यवस्था करके जरूरतमंदों और बेसहारा लोगों को कंबल उड़ा कर उनको ठंड से बचानें का काम जनहित में कर रहे हैं राष्ट्रीय महामंत्री ने कहा जो लोग सड़क के किनारे या खुले आसमान के नीचे जीवन बिता रहे हैं जिनके पास ठंड से बचने के लिए कोई साधन नहीं है उनके लिए संस्थान नि:शुल्क कंबल उड़कर उनकी लगातार मदद कर रही है राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन निहालानी ने कहा हम लोग अर्धरात्रि में इसलिए निकले हैं कि ठंड से कोई जनहित क्षति न हो इसलिए बेसहारा, गरीब जरूरतमंद जो ठंड से पीड़ित है उसको हम ठंड से बचने के लिए कंबल देकर उनको राहत पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं और उन्हें निशुल्क कंबल देकर उनकी सेवा कर रहे हैं कंबल वितरण टीम में राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु इशिका सिंघानिया, राष्ट्रीय महामंत्री नरेंद्र पाल, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन निहालानी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकेश मेहंदीरत्ता, संरक्षक जे. आर गुप्ता, भारतेंदु सिंह, सदस्य दामोदर सिंह, डॉ अखिलेश गुप्ता, आर्यन सिंह, शैलेंद्र सिंह, रामकिशोर आदि लोगों की मुख्य भूमिका रही


badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

