1:38 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी- गांव बिहार हरचंद में स्कूल के पास अक्सर टूटते हैं बिजली के तार, हादसे का इंतजार

उझानी-बदांयू 14 जनवरी।

कोतवाली क्षेत्र के गांव बिहार हरचंद में प्राइमरी स्कूल के पास नीचे झूलते बिजली के तार अक्सर टूटकर गिर जाते हैं। बार-बार विभाग से शिकायत के बाद भी कोई सुधार नहीं होने से ग्रामीणों को हादसे का डर सता रहा है।

जानकारी के अनुसार गांव बिहार हरचंद में कई घरों के दरवाजों के नजदीक ही बिजली के तार झूल रहे हैं। वहीं गांव के प्राइमरी स्कूल के पास से भी बिजली की लाइन गुजर रही है नीचे झूलते तारों को बिजली विभाग से शिकायत के बावजूद भी उपर कसे नहीं गये है।

आज दोपहर भी बिजली का तार स्कूल के नजदीक टूटकर सडक पर गिर गया गनीमत रही आज स्कूल की छुट्टी थी। आज ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि गांव में झूलते तारों से निजात दिलवाने को बिजली विभाग को आदेशित करें वर्ना किसी दिन हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता।

विज्ञापन एक्सप्रेस