यूपी के गोरखपुर जिले से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। कक्षा 8 की 14 वर्षीय छात्रा पर आरोप है कि वह अपने घरवालों के खाने में नींद की गोलियां मिलाकर आधी रात प्रेमी से मिलने जाती थी। शक होने पर पिता ने खाना न खाकर पीछा किया और बेटी को 22 वर्षीय पड़ोसी युवक के घर रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोप है कि युवक ने पिता को धमकाया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि युवक ने मोबाइल और नींद की गोलियां दी थीं। परिजनों की तहरीर पर पुलिस जांच में जुटी है, नाबालिग से जुड़ा मामला होने के कारण POCSO सहित धाराओं में कार्रवाई की संभावना है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com