उत्तर प्रदेश के मेरठ के सरधना क्षेत्र में कथित तौर पर पिछड़े वर्ग के युवक को जिंदा जलाकर मार दिए जाने की घटना पर बसपा प्रमुख मायावती ने गहरा आक्रोश जताया है। उन्होंने इस घटना को अत्यंत क्रूर और शर्मनाक बताते हुए कहा कि इसकी जितनी निंदा की जाए, कम है। मायावती ने ऐसी घटनाओं की रोकथाम के लिए शासन और प्रशासन को हर स्तर पर सतर्क व सक्रिय रहने की जरूरत बताई और कहा कि असामाजिक व आपराधिक तत्वों में कानून का डर होना जरूरी है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
