उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के राजाजीपुरम इलाके की एक महिला को उसका पूर्व ड्राइवर हनुमान सिंह ब्लैकमेल कर रहा है। आरोपी महिला की न्यूड वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी देकर लगातार पैसे की मांग कर रहा है। बताया गया है कि आरोपी पहले ही अपनी मां के इलाज के नाम पर महिला से करीब 5 लाख रुपये उधार ले चुका है। अब रकम वापस न मिलने पर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी जा रही है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
