
सर्दी के तेवर सख्त, शीतलहर से कांपे लोग
उझानी- बदांयू 1 जनवरी,2026।
बुधवार इस सीजन का अब तक का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया। गलन भरी सर्दी ने जनजीवन पूरी तरह प्रभावित कर दिया। अधिकतम तापमान में पांच डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। दिन का पारा 13 डिग्री सेल्सियस पर सिमट गया।जिले में कड़ाके की ठंड से जनजीवन बेहाल रहा। न्यूनतम तापमान 7 डिग्री दर्ज किया गया।
घने कोहरे के चलते दृश्यता बेहद कम रही और सड़क यातायात प्रभावित हुआ। वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर धीमी गति से चलना पड़ा, जबकि पैदल और दोपहिया वाहन चालकों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।दिन भर मौसम में कोई खास सुधार नहीं हुआ। पूरे दिन आसमान में घने बादल छाए रहे और सूरज के दर्शन हुए मगर मध्यम मध्यम। धूप निकलने से ठंड और बढ़ गई। दोपहर में अधिकतम पारा गिरकर 13 डिग्री पर आ गया।
गलन भरी सर्दी का असर बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर भी दिखा। आम दिनों की तुलना में बाजारों में चहल-पहल कम रही और शाम होते ही सड़कों पर सन्नाटा रहा। लोग गर्म कपड़े, अलाव और हीटर का सहारा लेते दिखाई दिए। मौसम बैज्ञानिकों ने बताया कि दिन का तापमान सामान्य से 5 डिग्री कम है। आने वाले दिनों में अभी ठंड से राहत की उम्मीद नहीं है। कोहरा पड़ने की संभावना है।
राजेश वार्ष्णेय एमके
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

