5:49 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

चमोली में हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट की सुरंग में बड़ा हादसा, दो लोको ट्रेनें टकराईं—60 मजदूर घायल

उत्तराखंड के चमोली जिले में विष्णुगढ़–पीपलकोटी हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग में बड़ा हादसा हो गया। शिफ्ट बदलने के दौरान मजदूरों को कार्यस्थल तक ले जा रही दो लोको ट्रेनों की आपस में टक्कर हो गई। हादसे में करीब 60 मजदूर घायल हो गए, जिनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। टक्कर के बाद सुरंग के भीतर अफरा-तफरी मच गई। घायलों को तुरंत बाहर निकालकर इलाज के लिए अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। प्रशासन और परियोजना प्रबंधन ने जांच के आदेश दे दिए हैं।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.