10:07 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

उत्तराखंड: अल्मोड़ा में दर्दनाक बस हादसा, 7 की मौत, 11 गंभीर घायल

उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में भिकियासैंण के पास यात्रियों से भरी एक बस गहरी खाई में गिर गई। बस भिकियासैंण से रामनगर जा रही थी। हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 11 यात्री गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) ने मौके पर पहुंचकर राहत-बचाव कार्य किया। घायलों को भिकियासैंण के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहीं गंभीर घायलों को उच्च चिकित्सा केंद्रों में रेफर किया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर शोक व्यक्त किया है।

विज्ञापन एक्सप्रेस