।
बरेली 30 दिसम्बर 2025।
रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु पूर्व से चलाई जा रही 05062/05061 टनकपुर-अछनेरा-टनकपुर विशेष गाड़ी का अवधि विस्तार 01 जनवरी से 27 फरवरी, 2026 तक किया गया है। अवधि विस्तार के फलस्वरूप यह गाड़ी टनकपुर एवं अछनेरा से 27 फरवरी, 2026 तक प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, वृहस्पतिवार, शुक्रवार एवं रविवार को (सप्ताह में पांच दिन) चलायी जायेगी।
05062 टनकपुर-अछनेरा विशेष गाड़ी टनकपुर से 04.10 बजे प्रस्थान कर अछनेरा 12.20 बजे पहुंचेगी ।
वापसी यात्रा में 05061 अछनेरा-टनकपुर विशेष गाड़ी अछनेरा से 15.30 बजे प्रस्थान कर टनकपुर 23.45 बजे पहुंचेगी।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com