उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में एक प्रेमी युगल ने मंदिर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के मुताबिक, खुशीराम (22) और मोहिनी (20) जो चचेरे भाई-बहन थे, ने करीब तीन साल के प्रेम संबंध के बाद भगवान को साक्षी मान मंदिर में विवाह किया था।
लेकिन शादी के सिर्फ 22 दिन बाद ही दोनों ने मौत को गले लगा लिया। दोनों के शव उसी मंदिर परिसर में लटके मिले, जहां उन्होंने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई थी।
ग्रामीणों के मुताबिक, शादी के बाद से ही दोनों पर परिवार और समाज का दबाव था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com