वाराणसी में नए साल से पहले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। बाबा विश्वनाथ धाम में सावन जैसी स्थिति को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने अहम फैसला लिया है। 3 जनवरी तक स्पर्श दर्शन और वीआईपी दर्शन पर रोक लगा दी गई है। इस दौरान श्रद्धालु केवल झांकी दर्शन कर सकेंगे। भीड़ नियंत्रण के लिए मंदिर परिसर में जिगजैग लाइन की व्यवस्था लागू की गई है। मंदिर न्यास के सीईओ विश्वभूषण मिश्र ने बताया कि स्थिति की समीक्षा के बाद आगे का निर्णय लिया जाएगा।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com