1:18 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

नाइजीरिया में मस्जिद में नमाज के दौरान बम धमाका, 5 की मौत, 35 घायल

नाइजीरिया के उत्तर-पूर्वी राज्य बोर्नो की राजधानी मैदुगुरी में बुधवार रात एक मस्जिद में नमाज के दौरान बम विस्फोट हो गया। इस हमले में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 35 लोग घायल हुए हैं। पुलिस के मुताबिक यह आत्मघाती हमला हो सकता है। घटनास्थल से संदिग्ध जैकेट के टुकड़े मिले हैं। हमले की जिम्मेदारी किसी ने नहीं ली, लेकिन शक चरमपंथी संगठन बोको हराम पर जताया जा रहा है।

विज्ञापन एक्सप्रेस