5:07 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

पानीपत एसिड अटैक केस: 16 साल बाद सभी आरोपी बरी, कोर्ट में भावुक हुईं शाहीन मलिक

हरियाणा के पानीपत की मैनेजमेंट स्टूडेंट शाहीन मलिक पर हुए सनसनीखेज एसिड अटैक मामले में 16 साल बाद फैसला आया है। दिल्ली की रोहिणी कोर्ट ने 2009 के इस केस में पुलिस जांच में गंभीर खामियों का हवाला देते हुए सभी आरोपियों को बरी कर दिया। फैसला सुनते ही कोर्ट में मौजूद शाहीन मलिक भावुक हो गईं। उन्होंने रोते हुए कहा कि 16 साल तक न्याय की उम्मीद में अदालतों के चक्कर काटने के बाद यह फैसला उनके लिए गहरा सदमा है।

विज्ञापन एक्सप्रेस