उत्तर प्रदेश के हापुड़ ज़िले की क्राइम ब्रांच में तैनात इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह को एंटी करप्शन टीम ने मेरठ से 4 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोप है कि इंस्पेक्टर ने विवेचना के दौरान पीड़ित पक्ष से ही रिश्वत मांगी थी और रकम लेने के लिए पीड़ित को अपने मेरठ स्थित आवास पर बुलाया था। जैसे ही 4 लाख रुपये का पैकेट दिया गया, टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। मामले में आगे की जांच जारी है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com