उन्नाव रेप केस: कुलदीप सेंगर को जमानत पर सवाल पूछते ही ओपी राजभर हंसे, बयान पर मचा बवाल
2017 के उन्नाव रेप केस में उम्रकैद की सजा काट रहे बीजेपी के पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को दिल्ली हाईकोर्ट से सशर्त जमानत मिलने के विरोध में पीड़िता और उसकी मां ने इंडिया गेट पर धरना दिया। जब इस मुद्दे पर यूपी सरकार में मंत्री ओपी राजभर से सवाल पूछा गया तो वे खिलखिलाकर हंस पड़े। पत्रकार द्वारा यह कहने पर कि पुलिस ने पीड़िता और उसके परिवार को इंडिया गेट से हटा दिया, राजभर ने कहा, “लेकिन उसका घर तो उन्नाव है,” और ठहाके लगाकर हंसने लगे। मंत्री के इस रवैये को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com