नमः तुलस्यै नमो नमः।
हरिप्रिये नमो नमः॥
तुलसी दिवस के पावन अवसर पर श्री हरमिलाप सनातन धर्म पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों द्वारा श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ तुलसी पूजन किया गया।
इस अवसर पर बच्चों को तुलसी माता के धार्मिक, औषधीय एवं पर्यावरणीय महत्व के बारे में बताया गया।
तुलसी पूजन के माध्यम से विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों एवं प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।
विद्यालय परिवार का यह प्रयास बच्चों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ संस्कारों को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।





badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

