लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में लव जिहाद और धर्मांतरण के आरोपों पर बड़ा एक्शन हुआ है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हस्तक्षेप के बाद आरोपी डॉक्टर रमीजुद्दीन नायक को निलंबित कर दिया गया है और उसकी कैंपस में एंट्री पर रोक लगा दी गई है। पीड़िता महिला डॉक्टर की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। सरकार ने साफ कहा है कि मामले में दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com