प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से अजमेर शरीफ दरगाह के लिए चादर भेजे जाने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल की गई है। यह अर्जी चीफ जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाला बागची की बेंच के समक्ष पेश हुई। याचिकाकर्ता ने तत्काल सुनवाई की मांग की, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया।
अर्जी में दावा किया गया है कि अजमेर दरगाह स्थल पर भगवान शिव का मंदिर होने से जुड़ी याचिका अदालत में लंबित है, ऐसे में पीएम की ओर से भेजी गई चादर चढ़ाने पर रोक लगाई जाए।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

