UP के मुज़फ्फरनगर ज़िले की गांधी कॉलोनी में कारोबारी विकास ढींगरा के घर हुई लाखों की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने विकास की 20 वर्षीय भांजी मान्या मुखेजा और उसके दोस्त दानिश को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक दानिश की मर्चेंट नेवी की नौकरी छूट गई थी और BCA में बैक आने के चलते यूनिवर्सिटी फीस के लिए उसे पैसों की जरूरत थी। मदद मांगने पर मान्या ने अपने मामा के घर चोरी की साजिश रची। वारदात से पहले वह घर पहुंची, रेकी कर गोल्ड और कैश की जानकारी दी, जिसके बाद चोरी को अंजाम दिया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com