बदायूं के वजीरगंज थाना क्षेत्र के कस्बा बगरैन में शुक्रवार रात एक सर्राफा दुकान में नकबजनी का प्रयास किया गया। चोरों ने दुकान की दीवार काट दी, लेकिन कोई सामान चोरी नहीं कर सके। पुलिस के अनुसार नियमित गश्त के चलते चोर वारदात को अंजाम नहीं दे पाए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की, वहीं दुकानदार ने भी लिखित में पुष्टि की है कि कोई नुकसान नहीं हुआ है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com