10:44 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

32 साल पहले मृत व्यक्ति बनकर बेची जमीन, गिरफ्तार

गुरुग्राम में बड़ा जमीन घोटाला: 32 साल पहले मृत व्यक्ति बनकर वकील ने बेची जमीन, गिरफ्तार

गुरुग्राम में जमीन से जुड़ा एक चौंकाने वाला फर्जीवाड़ा सामने आया है। पुलिस ने नवीन राणा नाम के एक वकील को गिरफ्तार किया है, जिसने 1993 में मर चुके ओम प्रकाश के नाम पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर बैंक खाता खुलवाया और उनकी जमीन धोखाधड़ी से बेच दी।

आरोपी ने मृतक की पहचान का दुरुपयोग करते हुए जमीन की बिक्री से मिले करीब 60 लाख रुपये अपने निजी खाते में ट्रांसफर कर लिए। मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की, जिसमें फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ।

पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और आपराधिक साजिश की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पूछताछ जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि इस गिरोह में और कौन-कौन शामिल था।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.