4:58 am Thursday , 23 July 2026
BREAKING NEWS

बांदा में महिला कंडक्टर का बड़ा आरोप, परिवहन विभाग में मचा हड़कंप

बांदा। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में रोडवेज की एक महिला कंडक्टर को बिना टिकट यात्रियों को सफर कराने के आरोप में बर्खास्त करना परिवहन विभाग के अधिकारियों को भारी पड़ गया। बर्खास्तगी के बाद महिला कंडक्टर ने एक अधिकारी पर छेड़खानी जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। मामला सामने आते ही विभाग में हड़कंप मच गया है।
पीड़िता का आरोप है कि विभागीय अधिकारी द्वारा उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया और आपत्तिजनक व्यवहार किया गया। विरोध करने पर उसे झूठे आरोपों में फंसाकर नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया। महिला कंडक्टर ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की है।
उधर, मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर जांच शुरू कर दी गई है। जांच पूरी होने तक संबंधित अधिकारी को सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
परिवहन विभाग के उच्च अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे घटनाक्रम को लेकर जिलेभर में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.