
हापुड़ में हाईवे पर दिनदहाड़े 85 लाख की लूट हुई है। बाइक सवार बदमाशों ने चीनी व्यापारी के मुनीम को ओवरटेक करके रोका और मारपीट करके पैसे लेकर भाग गए। मुनीम लेन-देन करके नकदी लेकर वापस लौट रहा था, तभी पिलखुवा हाईवे पर बदमाशों ने उसकी बाइक को टक्कर मारकर गिरा दिया और कनपटी पर तमंचा सटाकर पैसे छीन लिए।
बाइक गिरने से मुनीम के सर व पैर में चोट आई है उसे अस्पताल में एडमिट कराया गया है पुलिस सीसीटीवी कैमरे से बदमाशों की तलाश में लग गई है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com