2:11 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

रसायन विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. बृजेश कुमार ने दर्ज कराया पर्यावरण-अनुकूल पैकेजिंग के लिए पेटेंट, खाद्य उद्योग में क्रांति की उम्मीद

रसायन विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. बृजेश कुमार ने दर्ज कराया पर्यावरण-अनुकूल पैकेजिंग के लिए पेटेंट, खाद्य उद्योग में क्रांति की उम्मीद

राजकीय महिला महाविद्यालय, बदायूं के रसायन विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. बृजेश कुमार (असिस्टेंट प्रो०) ने शोध के क्षेत्र में महत्त्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त की है। उन्होंने पर्यावरण-अनुकूल और पूरी तरह बायोडिग्रेडेबल पैकेजिंग सामग्री विकसित करने के लिए एक पेटेंट आवेदन दर्ज कराया है, जो खाद्य पैकेजिंग उद्योग में सस्टेनेबल विकल्प के रूप में क्रांति ला सकता है। इस आविष्कार को डॉ. बृजेश कुमार द्वारा सह-शोधकर्ताओं डॉ. प्रमेन्द्र कुमार, डॉ. नरेंद्र सिंह एवं डॉ. मोहत्तिब अली के साथ मिलकर विकसित — जिसका का शीर्षक है: “बायोडिग्रेडेबल सोडियम एल्जिनेट एंड डीएसीटाइलेटेड गम कराया कम्पोजिट फिल्म्स विद सिट्रिक एसिड क्रॉस-लिंकिंग फॉर पैकेजिंग” यह आविष्कार अंतरराष्ट्रीय वर्गीकरण (IPC) के तहत आता है:
यह पेटेंट आवेदन भारतीय पेटेंट कार्यालय द्वारा आवेदन संख्या 202511103974 A के अंतर्गत 28 अक्टूबर 2025 को दाखिल किया गया था, जिसका प्रकाशन दिनांक 12 दिसंबर 2025 है। इस शोध में सोडियम एल्जिनेट एवं डी-एसीटिलेटेड गम कराया से तैयार जैव-अपघटनीय कंपोज़िट फिल्मों का विकास किया गया है, जिन्हें साइट्रिक एसिड से क्रॉस-लिंक कर अधिक मजबूत, जल-प्रतिरोधी एवं ऊष्मीय रूप से स्थिर बनाया गया है। यह विकसित फिल्म (Film) खाद्य-पैकेजिंग के लिए अत्यंत उपयोगी हैं, जिनमें उच्च पारदर्शिता, लचीलापन, जीवाणुरोधी गुण तथा 35 दिनों के भीतर मिट्टी में अपघटन जैसी विशेषताएँ पाई गई हैं। शोध के अनुसार यह फिल्में फल-सब्जियों की शेल्फ-लाइफ बढ़ाने में भी सहायक हैं। इस पेटेंट में कुल 39 पृष्ठ एवं 10 दावे (Claims) शामिल हैं। यह आविष्कार खाद्य-संपर्क अनुप्रयोगों के लिए आदर्श है, जहां प्लास्टिक प्रदूषण एक बड़ी समस्या है। डॉ. कुमार के अनुसार, “यह तकनीक न केवल पर्यावरण को बचाएगी, बल्कि भारतीय खाद्य उद्योग को सस्ती और सुरक्षित पैकेजिंग प्रदान करेगी।” यह उपलब्धि न केवल महाविद्यालय बल्कि जनपद बदायूं के लिए भी गौरव का विषय है। महाविद्यालय प्राचार्या डॉ. वंदना एवं महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकों ने डॉ. बृजेश कुमार को इस उल्लेखनीय सफलता के लिए बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.