2:16 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

बिसौली। पारस तिवारी ने एयरक्राफ्ट से 18,000 फीट की ऊँचाई से छलांग लगाकर इतिहास रच दिया

बिसौली। जिले के लिए गौरव का क्षण तब आया जब तहसील के गांव भटपुरा निवासी पारस तिवारी ने एयरक्राफ्ट से 18,000 फीट की ऊँचाई से छलांग लगाकर इतिहास रच दिया। इस साहसिक कारनामे के साथ पारस तिवारी बदायूं जिले से ऐसा करने वाले पहले व्यक्ति बन गए हैं।
छलांग लगाने से पहले पारस तिवारी ने हर हर महादेव का जयघोष करते हुए कहा कि डर सबको लगता है, लेकिन जो लोग डर को पीछे छोड़कर आगे बढ़ते हैं वही जीवन का असली आनंद लेते हैं। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ़ एक छलांग नहीं, बल्कि अपनी सीमाओं को तोड़ने का प्रयास है। 25 वर्षीय पारस तिवारी एक सफल बिज़नेसमैन भी हैं। उन्होंने वर्ष 2023 में मात्र 25 हजार रुपये से इंफ्राटेक मैनेजमेंट कंपनी की शुरुआत की थी, जो वर्ष 2025 में बढ़कर 5 करोड़ रुपये से अधिक टर्नओवर तक पहुंच गई। अपने काम को लेकर वे हमेशा जिम्मेदारी और अनुशासन के साथ आगे बढ़ते रहे हैं। पारस तिवारी ने बताया कि उनका अगला सपना दुनिया की सबसे ऊँची चोटी माउंट एवरेस्ट को फतह करना है, ताकि वे अपने प्रदेश और बदायूं जिले का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर सकें।
उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है और युवा वर्ग उन्हें प्रेरणा के रूप में देख रहा है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.