5:47 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

सिपाहियों से मारपीट का आरोपी भाजपा नेता के बेटे को पुलिस ने किया गिरफतार

बदांयू में सिपाहियों से मारपीट का आरोपी भाजपा नेता के बेटे को पुलिस ने किया गिरफतार।

बदांयू 14 दिसंबर।

बदायूं में बीजेपी नेता के बेटे रजत प्रताप सिंह को सिपाही से मारपीट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। घटना 10 दिसंबर की रात को हुई थी, जब रजत की थार गाड़ी एक खड़े ट्रक से टकरा गई थी। मौके पर पहुंचे सिपाही लवलेश ने जब स्थिति संभाली, तो रजत ने उसके साथ मारपीट की और उसकी वर्दी फाड़ दी।

रजत प्रताप सिंह बीजेपी नेता और पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह का बेटा है। वह उसावां की ब्लॉक प्रमुख ममता सिंह का भतीजा भी है। सिविल लाइंस पुलिस ने रजत के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और सरकारी काम में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज किया है।
समाजवादी पार्टी ने इस घटना को मुद्दा बना लिया था। वर्ना स्थानीय नेता उसे बचाने की जुगत में लगे थे। पुलिस को सपा के दबाव के चलते कार्रवाई करनी पड़ी।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.